करवा चौथ
करवा चौथ :- हिन्दू धर्म में कार्तिक माह की चतुर्थी के दिन विवाहित महिलाओं द्वारा करवा चौथ का व्रत किया जाता है। यह व्रत पति की दीर्घायु , उनकी मंगलकामना और अखंड सौभाग्य की कामना से करती हैं। इस दिन करवा यानि मिट्टी के जल-पात्र की पूजा कर चंद्रमा को अघ्र्य देने का महत्व है। इसीलिए यह व्रत करवा चौथ नाम से मशहूर है | प्रति वर्ष कृष्ण और शुक्ल पक्षों में कुल मिला कर २४ गणेश चौथ होती है ! इनमे से कार्तिक वदी चौथ करवा चौथ और माघ वदी चौथ सकट चौथ कहलाती है ! नाम में क्या? हिंदू धर्मं के सरे व्रत और त्यौहार किसी न किसी ज्योतिषीय कारणों के परणीत होते है तथा ज्योतिष ही इनका आधार है ! राशि चक्र के चार ख...